Blog

आइए मातृ दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी की मां भारत माता के नित्य प्रति वंदन का संकल्प लें।

भारत माता सौंदर्य की देवी हो तुम, हे श्रद्धा की मूर्ति।त्यागमयी, ममतामयी, तुम हो वात्सल्य की मूर्ति।सदा दया का पाठ सिखातीं, करती धन-धान्य ने की पूर्ति।सारे भारतवासी मिलकर, करेंगे तेरा श्रृंगार।तू अपने प्यारे बच्चों को, देती अनुपम प्यार।।स्वर्णमयी आभा वाला, पहिनाएंगे परिवेश।संसार में दिग्विजय बने, भारत मां तेरा देश।। अपने … Read More

महाराणा प्रताप

हल्दीघाटी के महावीर, शूरों के अप्रतिम शूरवीर।वायु से वेगवान थे तुम गति जैसे कोई प्रलय का तीर।। जो ठहर सके समरांगण में, ऐसा ना मिला सूर कोई।जब थे तुमने खोले लोचन, अवनी निर्भय हो शांत सोई।तुम्हारी छाती बेध सके, ऐसा ना बना था कोई तीर।हल्दीघाटी के महावीर, शूरों के अप्रतिम … Read More

कानून को तो ऐसा होना चाहिए

जी रही जनता हो हरदम आस पर,न्याय व्यवस्था न धरी हो ताक पर।आतंक का न ही कोई साम्राज्य हो,कानून का पालन तो होना चाहिए।। साम, दाम, दण्ड में न भेद हो,न किसी के मन‌ में कोई खेद हो।लोग डरते हों जहां कानून से,कानून हो तो ऐसा होना चाहिए।। जनता का … Read More

नीलकंठ

नीलकंठ को देखकरबालक नेफ्लाइंग किस कीऔर कहा –हे नीलकंठ !तुम नीले रहनाजाकर के भगवान से कहनाऔर हां यदि सोते होंतो जगा कर कहनाकि मुझे हर साल पास करा देंपरीक्षा में अच्छे नंबर दिलवा दें।नीलकंठ पंख फैलाचला गगन की ओरउधर बाल ने कदम बढ़ाएले आशा की डोर।

अरुणिमा

ज़िन्दगी की अरुणिमा में, साथ था जिस पल वो तेरा।हर समय बस खिल-खिलाता, गात था कुसुमय सा मेरा।। हर समय इक तरुणिमा सी, छाई उर अंतर थी मेरे।मुस्कराहट में छिपी थी, खिल-खिलाहट सी ही मेरे।हाथ था जिस पल तुम्हारा, हाथ कस लेता था मेरा।। उर्मियों सी चमचमाती, देह कुन्दन सी … Read More

साईं तेरा नाम

सांई तेरा नाम, बड़ा सुखदाई।।जिसने ध्याया उसकी, बिगड़ी बनाई।।तेरी माया कोई न जाने,जो जाने है सोई माने।तेरी मूरत, कण-कण मांहि समाई।।जो चलकर तेरे द्वारे आवे,मन की मुरादे सारी पावे।जीवन में कष्ट न, पड़ें दिखाई।।शिर्डी में जा डेरा लगाया,द्वारिका माई को तुमने बसाया।सोने की मूरत, गई है बनाई।।नाम रूप में बसते … Read More

भजन

रहमत की नजर हो तो, मेरी किस्मत खुल जाए।दुनिया की मनचाही, हर वस्तु है मिल जाए।।है खिली हुई दुनिया, सारी है मतलब की।करते मीठी बातें, सब अपने मतलब की।मतलब की दुनिया से, मुझे मुक्ति मिल जाए।।जब भी देखा जिसको, बेगाना ही पाया।अपना समझा जिसको, अंजाना ही पाया।तुम अपना लो मुझको, … Read More